News

21-06-2024 16:13:35

योग हमारे शारीरिक, मानसिक आध्यात्मिक तंत्र को मजबूत करता है : भारती

9


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा प्रवक्ता गृह विज्ञान के द्वारा किया गया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती अग्रवाल तथा कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की अपील की थी। इसके उपरांत अमेरिका ने 123 सदस्यों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। आज विद्यालय में विभिन्न प्रकार के आसान करवाए गए। जिसमें सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, शीर्षासन, ताड़ासन पांच आसन आदि मुख्य रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि योग से प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोग रह सकता है। इससे हमें अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही लक्ष्य है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। यदि वह स्वस्थ और निरोग रहेगा तो वह अधिक से अधिक क्षमता के साथ देश के लिए कार्य कर सकता है।प्रधानाचार्य भारती अग्रवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया योग हमारे शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक तंत्र को संतुलित करने का साधन है। शरीर और मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है। आज विश्व में अनेकों देश हमारे संस्कृति के महत्व को स्वीकार कर स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपना रहे हैं। भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies