News

28-06-2024 16:44:37

रुड़की की हर्षा का भाभा में हुआ चयन-ग्रीन वे स्कूल में किया गया सम्मान....

4

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। रुड़की की छात्रा हर्षा सुहाग का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में बतौर वैज्ञानिक चयन होने पर ग्रीन वे स्कूल में उनका सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि वह एक दुनिया में शहर और स्कूल का नाम रोशन करेंगी। 

रुड़की के आदर्शनगर स्थित ग्रीन वे सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम प्रबंधक अशोक चौहान और प्रधानाचार्य माला चौहान ने भाभा में बतौर वैज्ञानिक के पद पर चयनित हर्षा का तोहफा देकर सम्मान किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड निवासी जलजीत सिंह सुहाग एवं सीमा सुहाग की पुत्री हर्षा सुहाग का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में बतौर वैज्ञानिक हुआ है। हर्षा ने 2019 में रुड़की के ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की जिसमें उन्होंने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी हिंदू कॉलेज से स्नातक किया जिसमें उन्होंने भौतिक में विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जिसके उपरांत आईआईटी जैम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास की एवं ऑल इंडिया 71वी रैंक प्राप्त की। वहां से आईआईटी रुड़की में प्रवेश लिया,साथ ही गेट की परीक्षा पास में ऑल इण्डिया 30 रैंक प्राप्त की। इसी के आधार पर बार्क से उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलावा प्राप्त हुआ। जिसके बाद जून को साक्षात्कार के उपरांत हर्षा का चयन बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ। हर्षा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या माला चौहान, एवं अपने सभी शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर ग्रीनवे विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक अशोक चौहान ने उन्हें स्कूल की ओर से समानित किया और शुभकामनाएं प्रदान की, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies