News

06-07-2024 18:45:13

चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान....

2

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। हाईस्कूल और इंटरमिडियेट एवम अन्य कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया कि वह कड़ी मेहनत करें और अपना और अपने स्कूल परिवार का नाम रोशन करें। 



चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा,प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा, उप प्रधानाचार्या तुलसी सिंह के द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में जिन छात्र और छात्राओं का शैक्षणिक प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा। उन सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत प्रभावपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।सभी बच्चों को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ परिश्रम के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज का किया गया कठिन परिश्रम हमारे कल को आसान बना देता है”। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में दर्शिका ,आरव त्यागी ,अक्षत राज, इब्राहिम ,अनंत ,हर्षित राजपूत ,किंजल, रंजन जैन ,दिशु ,रिमशा ,प्रांजल, रंजन ,भव्य सैनी ,अभिनव बंसल, माध्यमिक स्तर के उन्नति जैन, आकांक्षा सिंह, अनमोल, धामिया, विनायक, कुश ,अनन्या शर्मा, अनिरुद्ध त्यागी और इंटरमीडिएट के हर्षित अग्रवाल, विपुल सैनी, वैष्णवी अग्रवाल, आयुष धीमान, इति भारद्वाज, निलाक्षी ,तमन्ना चौधरी ,नंदनी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या तुलसी सिंह व विद्यालय की समस्त अध्यापक एवम अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।




रचनात्मक गतिविधि में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने जमकर उठाया आनंद


चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमे विविध कक्षाओं के लगभग सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेकार वस्तुओं से नई वस्तुओं का निर्माण कर उपयोग में लाना था। इसी आधार पर बच्चों ने बेकार वस्तुओं से बहुत-बहुत सुंदर एवम अलग-अलग प्रकार की वस्तुओं का निर्माण किया।कुछ बच्चों ने प्लास्टिक निषेध विषय पर पोस्टर बनाए तो कुछ बच्चों ने क्राफ्ट का उपयोग कर सुंदर-सुंदर वस्तुएं बनाई और प्लास्टिक के प्रयोग न करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन विभिन्न अध्यापिकाओं एवं अध्यापकों के संरक्षण में किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रदर्शन का परिचय देते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय अध्यक्षा राखी चंद्रा,प्रबंधक अभिषेक चंद्रा , प्रधानाचार्या, पूनम चंद्रा और तुलसी सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies