News

09-07-2024 17:15:51

हरित क्रांति प्रोजेक्ट के अंतर्गत इनर व्हील स्पार्कल ने निकाली जागरूकता रैली...

21

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। इनरव्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने पर्यावरण सुरक्षा तथा  हरित क्रांति प्रोजेक्ट के अंतर्गत रुड़की के सीबीआरआई जुनियर हाई स्कूल जो क्लब द्वारा संरक्षित विधालय है में बच्चों को पर्यावरण को बचाने के महत्व को बताया।   जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम को लोगों को समझाने तथा जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रुड़की स्पार्कल्स की टीम ने पेड़ों की देखभाल की भी ज़िम्मेवारी संभलाते हुए नीम,पीपल आदि के  पेड़ों को लोहे के जाल से सुरक्षित करके शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाने का कार्य शुरू किया।

इस मौके पर विद्यालय में क्लब अध्यक्ष  सीमा भाटिया ने  बच्चों को प्रोत्साहन देते हुए उनके भावी जीवन सुखमय हो ऐसी कामना की है। इस प्रोजेक्ट में क्लब पूर्व अध्यक्ष गीता गर्ग ,उपाध्यक्ष शूबी मसूद ,सचिव निशा सुराना ,कोषाध्यक्ष तरन जीत कौर ,आई एस ओ शिल्पा  त्यागी ,सम्पादक नीलम मधोक ,सलाहकार सदस्य अंजू गौड़ ,महिमा पंचोली,साक्षी त्यागी,स्वीटी अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, मीता भाटिया , अन्नू अरोरा आदि मौजूद थें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies