News

09-07-2024 23:05:24

आज 10 जुलाई दिन बुधवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

9


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज रूके हुए कार्यो में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।


वृष::आज आप भाग्य के भरोसे न बैठें, अपना कर्म करें। आज आपको व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव है।


मिथुन::आज का दिन आप के लिए शुभ है। किसी पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


कर्क::आज कोई पुराना मामला सुलझ सकता हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।


सिंह::आप अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान उठा सकते हैं। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।


कन्या::आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ कमाएंगे।


तुला::आज विशिष्ट लोगों की मुलाकात से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।


वृश्चिक::आज आलस्य त्यागें, समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पित करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।


धनु::आज आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम पाएंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक जलाएं, मुकदमे में विजय होगी।


मकर::आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पित करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।


कुंभ::आज कार्य की सफलता से आपका मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।


मीन::आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, कम बोलें, अच्छा बोलें, इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies