News

10-07-2024 18:03:56

कस्बेवासियों ने चैम्पियन के खिलाफ की प्रेसवार्ता-भूमि कब्जाने के लगाए आरोप....

11

दैनिक रुड़की

लंढौरा। कस्बा लंढौरा में भाजपा नेता व पूर्व विधायक द्वारा कस्बेवासियों की जमीन मकान व दूकान कब्जाने  को  लेकर आज़ हिंदु मुस्लिम समाज के लोगो ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर प्रणव सिंह चैम्पियन पर अवैध जमीन कब्ब्जाने का आरोप लगाया। पत्रकारों को बताया कि कस्बा लंढौरा में चैम्पियन द्वारा जो लोगो की जमीन कब्जाई जा रही हैं। उसको एक जुट होकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा चाहे हमे किसी भी हदतक क्यों ना जाना पड़े आल इण्डिया जमीअतुल कस्सार के प्रदेश अध्यक्ष नसीम रहमान ने कहा प्रणव सिंह चैम्पियन ने दो दिन पहले लंढौरा में बना पक्का धोबी घाट और मकान पर अपने लोगों के साथ मिलकर कब्जे का प्रयास किया था। जिसको मुस्लिम धोबी समाज की। महिलाओं और लोगों ने पुलिस की मदद से मकान के बराबर में बांधे गए पशुओं को हटवा दिया था। राजेंद्र गोस्वामी ने कहा हम अपनी जमीन के लिए मरने मारने से भी पीछे नहीं हटेंगे और चैम्पियन व उसके लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चैम्पियन के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की जाएगी। अभिषेक शर्मा ने आरोप लगाया कि हमारी सैकड़ों वर्ष पुरानी जमीन भी चैम्पियन ने कब्जा ली हैं। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। जुल्फिकार ने भी सरकार से अपनी भूमि प्रणव सिंह कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई हैं। सभी लोगो ने सरकार से प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ कार्य वाही की मांग की हैं। उन्होने कहा नगर पंचायत में जो चैम्पियन के नाम संपत्ति दर्ज हुई है उसकी जांच की मांग की है। इस मौके पर नूरहसन चेयरमैन, जुल्फुकार, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, मुस्सरत, हाजी खलील, हाजी रसीद, शाहिद, इरफान, जुल्फिकार आदि काफ़ी लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies