News

16-07-2024 19:57:00

मैथोडिस्ट गर्ल्स बीएड कॉलेज में हरेला पर्व के मौके पर शिक्षिकाओं ने किया पौधारोपण....

3


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। उत्तराखंड का पावन पर्व हरेला होने के उपलक्ष में सुसाना मैथोडिस्ट गर्ल्स बीएड कॉलेज में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की निर्देशिका मिस जे सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा रोपण करते हुए किया और उन्होंने कहा कि पौधे हमे जीवन देते हैं। इनके बिना हमारा जीवन नही है। हमे अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण ठीक रहे। उन्होंने कहा कि हम जिस पौधे को लगाए उस पौधे की देखरेख अपने बच्चे की तरह से करें ताकि आने वाले समय मे वह हमे अपनी छाया दे। तत्पश्चात कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर उन्नति बिश्नोई एवं समस्त शिक्षिका गण  नवराज कौर, अलीशा सिंह, शिवानी शर्मा, आरती ,नीतू सिंह, निशा ,बबीता, सुमन लता ,अनुपमा एवं ऑफिस स्टाफ डेनिस शार्प एवं सुशांत सिंह के द्वारा विभिन्न प्रकार के वृक्षों को आरोपित किया गया। जिसका उद्देश्य वातावरण को शुद्ध बनाना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies