News

17-07-2024 18:17:01

लायन क्लब के पदाधिकारियों ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण.…

4

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। हरेला पर्व के अवसर पर लायन क्लब रूड़की द्वारा ग्राम झिड़याग्रांट में वृक्षारोपण किया गया। क्लब द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम के नारे के साथ पीपल, बरगद, नीम, जामुन व कटहल आदि के दस वृक्ष लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष लायन केके शर्मा ने पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष लायन केके शर्मा के साथ साथ सचिव लायन डॉ एन डी अरोरा, कोषाध्यक्ष लायन शीतल मेंदीरत्ता, लायन एसके  शर्मा, लायन संजीव गोयल, लायन अभिषेक सरीन, लायन जे डी  महंत, लायन मनीष शर्मा, लायन अनुराग सिंहल, लायन  राजीव गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने प्रतिभाग किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies