News

19-07-2024 15:01:35

टोल प्लाजा को निशुल्क करने की मांग-भाकियू (क्रांति) ने एपीएम को सौंपा ज्ञापन...

18


दैनिक रुड़की (नसीम रहमान):::

लंढौरा। भारतीय किसान मज़दूर यूनियन क्रांति ने शुक्रवार को बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल प्लाजा के एपीएम नवनीत चौधरी को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।                                 

आगामी 22जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने जा रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी शिव भक्तों का रिकॉर्ड तोड़ आने की संभावना हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष राव चिश्ती आलम ने बताया आगामी 22जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने जा रही हैं। शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आज़ से ही टोल प्लाजा को फ़्री करने की मांग की। राव चिश्ती आलम ने किसी भी प्रदेश से आने वाले किसानों से किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं वसूला जाय। इस संबंध में टोल प्लाजा के एपीएम नवनीत चौधरी ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति की मांग मान कर आज़ से ही  शिव भक्तों और किसानों के लिए टोल निशुल्क कर दिया हैं। इस मौके पर मनव्वर खान, विजय पाल, सुलतान, राजेंद्र, रामपाल, अहतशाम, प्रधान रियासत, आदिल कस्सार, मोबीन कस्सार, मौ0 आशिफ, हसन आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies