News

19-07-2024 17:37:48

मातृ भारती ने पौधारोपण कर मनाया हरेला पर्व...

12


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। सावित्री सक्सेना प्रेम नारायण सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ भारती द्वारा हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने हाथों में पौधे लेकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और 21 पौधे लगाए। 

गणेशपुर में रेलवे रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मातृ भारती की अध्यक्ष सावित्री मंगला ने छात्र छात्राओं को हरेला का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक हर कदम पर पेड़ो को आवश्यकता है और बढ़ते तापमान और पर्यावरण के संतुलन के लिए पेड़ों का बहुत महत्व है। प्रधानाचार्य बंशीधर सैनी ने भी छात्र छात्राओं को इस पुनीत कार्य में आगे बढ़कर भागीदारी करने की बात कही। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने पौधे हाथ में लेकर जागरूकता रैली निकाली और सभी ने 21 पौधे लगाए। कार्यक्रम में मधु, दीपाली, ऋतु बंसल,ममता गुप्ता, रमा गुप्ता, रिचा शर्मा, प्रवेश, रिया ओम,सार्थक,नीति प्रांजल,रौनक, वंश,अथर्व,सीमा,रीना,गीत,विनय आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies