News

19-07-2024 20:54:58

यह संपत्ति नगर पंचायत लंढौरा का बोर्ड लगा था-बोर्ड के साथ चारदीवारी भी हुई गायब .....

12

दैनिक रुड़की (नसीम रहमान)::



लंढौरा। कस्बा लंढौरा के वार्ड नंबर तीन में नगर पंचायत की भूमि खाली पड़ी हुई हैं। जिसमें नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च करके चार दिवारी का पक्का निर्माण कराया गया था। कस्बेवासी इस भूमि पर समय समय पर शादी विवाह आदि का कार्यक्रम करते रहते हैं। पिछले बोर्ड के कार्य काल में इस भूमि पर नगर पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया पुरी करके दोबारा क्षतिग्रस्त पड़ी चारदीवारी का पुनः निर्माण किया जाना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा उक्त भूमि पर क्षतिग्रस्त पड़ी चारदीवारी को तोड़ कर नगर पंचायत का कब्ज़ा हटा दिया था। रातों रात ईटें लोहे का बोर्ड चोरी कर लिया था। जिसमें नगर पंचायत द्वारा आजतक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। नगर पंचायत की भूमि पर कुछ भू माफियाओं की नजर में हैं। नगर पंचायत द्वारा इस भूमि को समय रहते यदि अपने कब्जे में नहीं लिया गया तो इस संपत्ति पर भू माफियाओं का कब्ज़ा होने से कोई भी रोक नहीं पाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी आधिकारी राजकुमार भारती का कहना है। उक्त भूमि की जांच कराकर नगर पंचायत द्वारा चार दिवारी का निर्माण कराया जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies