News

20-07-2024 22:07:42

स्टंटबाज रिक्शा चालक के करतब बने लोगों के लिए परेशानी का सबब- भाई साहब इन दिनों चर्चाओं में हैं....

52

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर।साइकिल और बाईकों से स्टंट करने वालों को तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन मंगलौर में एक स्टंटबाज रिक्शा चालक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वह न सिर्फ खतरनाक स्टंट कर अपनी जान खतरे में डालता है साथ राहगीर महिलाओं के साथ उल्टी सीधी हरकते करता है जिससे महिलाओं को शर्म का सामना करना पड़ता है। मामला अब पुलिस के संज्ञान में भी आया है और पुलिस मामले में कारवाई की बात कह रही है। 



बात हो रही मंगलौर निवासी कादिर मलिक की पेशे से ई रिक्शा चालक है। लेकिन लोग सिर्फ अपनी रोजी रोटी के लिए ई रिक्शा चलाते हैं कादिर और ई रिक्शा का साथ इससे कुछ अलग भी है। वह हर रोज जीटी रोड पर अपनी जान खतरे में डालकर अपनी ई रिक्शा से कई तरह के स्टंट करता है। कभी रिक्शा को एक साइड से दो पहियों पर चलता है तो कभी उसे पीछे की ओर दौड़ता है कभी उसकी छत पर चढ़कर उल्टे सीधे करतब करता है तो लोग यही कहते हैं कि यह अपने साथ और की जान को भी खतरे में डाल रहा है और कभी भी उसके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं साहब के शौक केवल स्टंट तक सीमित नहीं है वह इसकी वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करता है। और आए दिन नगर के बाजार और अन्य स्थानों पर बीच सड़क में लड़कियों देख डांस करने लगता है जिसकी वीडियो भी बनाता है जिस कारण स्कूल की छात्राओं तथा महिलाओं को शर्म का सामना करना पड़ रहा है। वही उसकी यह हरकते लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।इस संबंध में चौकी प्रभारी नवीन नेगी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है जल्द रिक्शा चालक पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies