News

21-07-2024 07:15:48

आज 21 जुलाई दिन रविवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

3


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन अच्छा है। कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ का ध्यान रखें।


वृष::आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोग अत्यधिक कार्यभार के चलते व्यस्त रहेंगे।  माता पिता के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फालतू के खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलना होगा।


मिथुन::आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, आप इस विवाद को ठीक करने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।


कर्क::आज संयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


सिंह::आज मन शान्त रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।


कन्या::आज आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा लेकिन संयत रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करेंगे। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी पर भी भरोसा करने से बचने होगा।


तुला::आज के दिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।


वृश्चिक::आज आपके लिए ध्यान, योग ओर आध्यात्मिक शारीरिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। जो लोग अब तक बिना सोचे-समझे अपना पैसा बर्बाद कर रहे थे, उन्हें आज पैसों की जरूरत पड़ सकती है और आज आप समझ सकते हैं कि जीवन में पैसे का क्या महत्व है। व्यापार करने वाले जातकों की आज कोई बड़ी डील कन्फर्म होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।


धनु::आज आपको खुश रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपका अच्छा समय आने वाला है। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी या माता-पिता से इस बारे में बात करें। आपके परिवार के सदस्य किसी छोटी सी बात को बड़ा बना सकते हैं। संतान पक्ष के भविष्य के लिए ज्यादा सोचना आपके लिए भारी पड़ सकता है।


मकर::आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र ने आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।


कुंभ::आपके द्वारा सोचा हुआ कार्य आज पूरा होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े जातकों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद होगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज के दिन अत्यधिक धनलाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त होने की संभावना है।


मीन::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास कार्य में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना होगा। अपने समय का सदुपयोग करें, निश्चिंत ही लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में विकार हो सकता है, जिसे लेकर परेशान रहेंगे।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies