News

21-07-2024 15:57:04

पार्षद के कार्यालय पर शिविर का आयोजन-गैस के रजिस्ट्रेशन की करवाई केवाईसी....

3

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। इंडेन गैस एजेंसी द्वारा आदर्श नगर पार्षद राजेश्वरी कश्यप के कार्यालय पर कैंप लगाया गया। जिसमें गैस के रजिस्ट्रेशन की केवाईसी कराई गई।



वार्ड पार्षद राजेश्वरी कश्यप ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अब केवाईसी करना अनिवार्य किया गया है जिसको देखते हुए यह कैंप लगाया गया इंडियन गैस द्वारा केवाईसी कराई जा रही है। क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए कैंप का आयोजन अपने कैंप कार्यालय में किया गया।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री सचिन कश्यप ने बताया कि वार्ड वासियों के लिए हर समय खड़े हैं और उनको ज्यादा से ज्यादा चिंता रहती है कि वार्ड का कोई भी कार्य वार्ड से बाहर जाकर ना हो पाए इसलिए इस कैंप को आज अपने कैंप कार्यालय में लगाया गया। भविष्य में कोई भी क्षेत्रवासियों को कनेक्शन बंद होने की दिक्कत का सामना ना करना पड़े और आगे भी यह कैंप निरंतर लगाएं जाएंगे इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी सौरभ जी ने बताया कि आदर्श नगर में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब तक लगभग डेढ़ सौ के करीब केवाईसी हो चुकी है और अगर सभी वार्ड में ऐसे कैंप लगाये जाए तो बहुत आसानी होगी और सभी रूडकी वासियों के कनेक्शन के केवाईसी जल्दी हो जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies