News

21-07-2024 17:41:10

जीवन में शिक्षा तो आवश्यक-लेकिन उत्तम जीवन पद्धति के लिए दीक्षा का होना भी आवश्यक : पंडित रजनीश शास्त्री...

5



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। आशीर्वाद एंक्लेव स्थित श्री बाला जी ज्योतिष केंद्र में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दूर दूर से भक्तों का आगमन हुआ। श्री प्राचीन हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त को भगवान से मिलाने का कार्य है वो केवल गुरु ही कर सकता है। जिस प्रकार से सूर्य की किरणें उदय होने पर संसार का सारा अंधकार दूर हो जाता है लेकिन जब तक आपके जीवन में गुरु नहीं तब तक आपके हृदय के विकार नहीं मिट सकते। अर्थात आपका गुरु नहीं तो आपका जीवन शुरू नहीं

जीवन के प्रथम गुरु माता पिता हैं। पत्नी के लिए उसका पति ही श्रेष्ठ गुरु है। इन सब बातों को हमारे युवाओं को अवश्य ग्रहण करना चाहिए के जीवन में शिक्षा तो आवश्यक है। लेकिन उत्तम जीवन पद्धति के लिए दीक्षा का होना भी बड़ा आवश्यक है। संस्थान में प्रात काल से पादुका पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। उसके बाद हवन यज्ञ भजन संकीर्तन का कार्यक्रम चला उसके बाद गुरु आचार्य रजनीश शास्त्री जी ने भक्तों को दीक्षा मंत्र दिए। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कामेश्वरी सैमुअल, योगेश त्यागी, पूनम त्यागी, कार्तिक त्यागी, विजेन्द्र माहेश्वरी, सुनील धीमान, विशाल आहूजा, गुरशरण जुल्का, महेश कुमार, आचार्य पंडित राम बिलोचन शास्त्री, अभिषेक सैमुएल, आशिष वर्मा, अरुण कुमार कश्यप, राहुल प्रजापति, सोनू प्रजापति, राखी आहूजा, ऊषा त्यागी, रमेश कुमार चौहान, मीनाक्षी रोहेल्ला, रतिंद्र तिवारी, गौरव सैनी, मीनाक्षी प्रजापति भरत सभ्बरवाल, शिवानी सभ्बरवाल, तेजस शब्बरवाल, साक्षी, गगन शर्मा, प्रमोद वर्मा, विकल जैन आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies