News

21-07-2024 18:42:15

जीवनदीप आश्रम में पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु पूजन के साथ हुआ संपन्न...

4


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। जीवनदीप आश्रम स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर दरबार में विगत पांच दिन से चल रहा गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु पूजन और दीक्षा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों को महामंडलेश्वर ने गुरु और गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। 

सुनहरा के नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवन दीप आश्रम में 17 जुलाई से 21 तक निरंतर अखंड 72 घंटे का यज्ञ हवन का कार्यक्रम रहा। विद्वान वैदिक ब्राह्मण द्वारा शास्त्रोंक्त विधि विधान से संपन्न हुआ।आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी द्वारा कथा सत्संग का विस्तृत वर्णन हुआ। इस अवसर पर महाराज के विभिन्न  प्रांतो से देश-विदेश से शिष्यों ने आकर महाराज का पूजन दर्शन किया प्रतिदिन शाम को दिव्या भंडारे का भी आयोजन किया गया और भक्तों ने बड़े भाव के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर सभी दूर से आए शिष्य भक्तों ने नाम संकीर्तन के साथ गुरु का दिव्य पूजन किया। इस अवसर पर प्रवीण सब्बरवाल,केपी सिंह, डॉक्टर बृजपाल, प्रवेश धीमान, शिवकुमार धीमान,कीर्ति सिंह, एस के मिश्रा,अयोध्या तिवारी, विपिन निगम,अशोक शर्मा, प्रेम चौधरी,ललित कश्यप,निकुंज, गौरव, विपिन, विजय सैनी, सुनील,प्रेम,आशीष, राजू, रजत, संतोष, ललित पांडे उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies