News

21-07-2024 20:56:28

लेखपाल से मारपीट का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार....

4


दैनिक रुड़की (इकराम अली)::

रुड़की। लेखपाल से मारपीट के आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल पिछले करीब डेढ़ माह से धरने पर बैठे हैं। 


कोतवाली लक्सर में ग्यारह जून को राजस्व उप निरीक्षक अंजु कुमार ने तहरीर देकर रोनिक कुमार पुत्र राजकुमार, राजकुमार, रवि कुमार पुत्र राजकुमार निवासीगण प्रतापपुर लक्सर पर उनके साथ साथ गाली गलोच कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व दस्तावेज क्षतिग्रस्त कर उसके गले से सोने की चैन व मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। घटना के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल घटना में संम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु निर्देशित किया गया एवं टीम गठित की गयी थी।


गठित पुलिस टीम को घटना के दिन से ही घटना में सम्मिलित आरोपियों की धरपकड हेतु लगातार सम्भावित स्थानो निगरानी बनाने व आरोपियों की आवाजायी पर लगातार नजर बनाये रखने हेतु सतर्क टीम ने आज कड़ी मश्कत के बाद अभियुक्त रोनिक कुमार को ग्राम रोहालकी  थाना भगवानपुर क्षेत्र से दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर राजस्व उपनिरीक्षक का क्षतिग्रस्त खसरान रजिस्टर भी बरामद किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गत डेढ़ माह से जिले के लेखपाल धरने पर थे। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथान,एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई कमलकांत रतूड़ी ,हैड कांस्टेबल रियाज अली,विनोद कुमार, पंचम प्रकाश और मनोज मलिक शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies