News

25-07-2024 05:55:05

आज 25 जुलाई दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

10


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपके पार्टनर के साथ थोड़ी सी अनबन भी हो सकती है। कार्यस्थल पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। बेझिझक आगे बढ सकते हैं। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे। खुद पर काबू रखना जरुरी होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है।


वृष::आज प्रेम संबंधों में अपनापन देखने को मिलेगा। आर्थिक स्तर पर हुआ बदलाव सकारात्मक रहेगा। पूर्व की गलती से सबक ले सकते हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष की ओर से लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। व्यायाम के नए तरीके अपनाने का फायदा महसूस कर सकते हैं।


मिथुन::आज के लिए मन कुछ अशांत रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावनाएं रहेंगी। विश्वासघात से सावधान रहें। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आप अपने दिल की भावना किसी के साथ बांट सकते हैं।


कर्क::आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। अपने प्रेमी व प्रेमिका के साथ प्यार भरे लम्हे बताएंगे। एक दूसरे को उपहार देने के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। नए-नए दोस्त बनाए जाने की उम्मीद है। आंखो में पीड़ा होने से परेशानी हो सकती है। प्रेमी के साथ संबंध में और प्रगाढता बढने के संकेत हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


सिंह::आज किसी गलतफहमी के कारण वाद-विवाद हो सकता है। नौजवान आज अपने किसी नए शौक को लेकर उत्साहित रहेंगे पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। दोस्तों से मुलाकात आनंददायी होगी। धन हानि होने की संभावना है। लम्बे समय से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में अच्छा सुधार देखा जा सकता है।


कन्या::आज आपकी लव लाइफ में रोमांस धीमे-धीमे बढ़ेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनसे लाभ मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या को शांति के साथ सुलझाने में सक्षम साबित होंगे। किसी के प्रति दिल में बसी भावना का इजहार करने का सही मौका मिल सकता है। किसी और के काम में अपना वक्त बर्बाद करने से बचें। अपने समय का सदुपयोग करें।


तुला::आज आपको किसी से प्यार हो सकता है। साइकिल से दूर तक यात्रा करना बेहद रोमांचक और ताजगी देने वाला साबित होगा। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण करने की जरुरत है। जंक फूड खाकर आप अपने लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। दिमाग से कई सारी चिंताए निकाल देने से राहत महसूस करेंगे।


वृश्चिक::आज का दिन जीवनसाथी की सूझबूझ व समझदारी भरे व्यवहार से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। रूटीन का पालन नहीं करने का असर आपकी सेहत पर असर पड़ सकता हैं। अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार के प्रति बेपरवाह बने रहने की संभावना है।


धनु::आज दांपत्य जीवन में कहीं ना कहीं मतभेद तथा रुठना-मनाना चलता रहेगा। आप की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। महालक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी काम को अटकाकर रखने से बचें। सेहत को लेकर साकारात्मक कदम उठाए जाने के संकेत हैं। कुछ लोग आप से करीबी बढ़ाने के चक्कर में है।


मकर::आज के दिन गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी प्रतियोगिता के माध्यम से आपका छुपा हुआ हुनर बाहर आ सकता है। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है।


कुंभ::आज परिवार में सुख शांति का माहौल आने वाला है। प्यार के मामले में उठाया गया कदम आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलाएगा। आज आप हर काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। मन में संतोष रखने की वजह से आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है।


मीन::आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। पदाधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती हैं। आज आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे। उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी खासतौर पर आपको व्यापार में मेहनत करने की बहुत जरूरत है। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकते हैं।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies