News

26-07-2024 06:07:54

आज 26 जुलाई दिन शुक्रवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

4


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि का कारण रहेगा। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें।


वृष::आज का दिन रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। समय अनुकूल है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहें। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।


मिथुन::आज भाइयों से विवाद हो सकता है, सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अनावश्यक क्रोध से बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। खर्च में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा।


कर्क::आज संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्य में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।


सिंह::आज व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कामों में बाधा होकर ला‍भ की स्थिति बनेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा।


कन्या::किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। घर-बाहर अशांति रहेगी। तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुरानी व्याधि पर अधिक व्यय संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।


तुला::आज को मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।


वृश्चिक::आज नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। आप समय की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भ्रम की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।


धनु::आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयों को सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।


मकर::आज आप जरूरी सामान समय पर नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आय बनी रहेगी। जल्दी में कोई निर्णय न लें। विवेक का प्रयोग करें। बिजनेस में मंदी रह सकती है। जल्दबाजी में काम करेंगे तो नुकसान होगा। विवादों से दूर रहें।


कुंभ::आज के दिन पुराने-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक खबर प्राप्त होगी। जातक का आत्मसम्मान बना रहेगा। सेहत से परेशान रहेंगे । घर-बाहर सहयोग मिलेगा। सुखमय जीवन रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी। काम में मन लगेगा।


मीन::आज का दिन व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies