News

26-07-2024 18:32:21

शिव शक्ति सेवा मंडल का तीसरा कांवड़ सेवा शिविर शुरू-महामंडलेश्वर और विधायक ने की कांवड़ियों की सेवा....

4

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से तीसरा विशाल भंडारे का उद्घाटन हवन पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रा नंद एवम विधायक प्रदीप बत्रा ने भी कांवड़ियों की सेवा की।

सिविल लाइंस स्थित बोट क्लब पार्क में आयोजित भंडारे में पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज हर कोई शिव के रंग में रंगा है और भगवान शिव अपने भक्तो को बहुत प्रेम करते है शिव भक्तों की सेवा से वह प्रसन्न होते हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नगर में जगह जगह पर विभिन्न संस्थाएं शिव भक्तों के स्वागत में जुटी हैं उन्हें सुविधाएं मुहैया करवा रही है यह सराहनीय है उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा रुड़की नगरवासियों पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना है। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता रोबिन चौधरी साखन ने कहा कि यह भंडारा 30 जुलाई तक चलेगा जिसमें शिवभक्तो को चाय नाश्ते और भोजन आदि मिलेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, राजेन्द्र चौधरी, ऋषिपाल बालियान, रश्मि चौधरी, नीलम चौधरी,अक्षय प्रताप,अंकित शर्मा, साहिल अरोड़ा, अर्पित दरगन, ब्रजमोहन त्यागी, संजय मित्तल, सुशील सैनी, संचित चड्ढा, चिराग पांधी, गौरव मेंहदीरत्ता, विवेक चौधरी, माधव मेंहदीरत्ता, आलोक गर्ग, वंश गुप्ता, विक्रांत चौधरी, सत्यम पाहुजा,राहुल दक्ष, आशीष वर्मा,पारस,देव आर्य, अमर पंवार, नितिन विश्वकर्मा, हरिओम चौधरी, संदीप अग्रवाल, अजय वर्मा, सुरेश पाल, विजेंद्र सिंह,पंकज चौधरी, देवपाल सिंह, सुभाष चंद्र,अभिषेक चौधरी, सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies