News

26-07-2024 19:09:01

राष्ट्रीय व्यापार मंडल में नरेश सैनी को मिली गढ़वाल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी-एड. संजीव बने प्रदेश विधिक सलाहकार....

10


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। रामनगर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल रजि की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के हितों को लेकर कहीं अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और कहीं नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सुधीरकांत शर्मा रहे वहीं बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लच्छू सेठ गुप्ता की और संचालन  राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज ने किया।


 राष्ट्रीय व्यापार मंडल रजि के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु सेठ गुप्ता ने व्यापारियों के हित की लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ने के लिए प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए बताया कि गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष पद पर नरेश सिंह सैनी (चैयरमेन) एवं प्रदेश विधिक सलाहकार के पद पर एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने कहा की राष्ट्रीय व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित के लिए सदा तत्पर खड़ा रहेगा।राष्ट्रीय व्यापार संगठन तन मन धन से व्यापारियों के हित में कार्य करेगा। नवनियुक्त गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे पूरी तरह निर्वहन करने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों में कार्य करने का प्रयास करूंगा और व्यापारियों की लड़ाई को युद्ध स्तर पर लड़ा जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौहान, कुलदीप विनायक, वीपी शर्मा, राजकुमार तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री, अध्यक्ष दीपक गर्ग, सतीश चंद, राकेश अग्रवाल, अनिल सैनी, राजीव कुमार, चुन्नीलाल कुशवाहा, कुलदीप सूर्यवंशी, आनंद सिंह, दिनेश तनेजा, हर्षित गुप्ता, गौरव कौशिक, सिद्धार्थ तनेजा, प्रमोद सैनी, सीए दीपांशु शर्मा, एडवोकेट अमन त्यागी, सीए प्रिया त्यागी, आशु पुंडीर, सौरभ सिंघल, सौरभ सैनी, पंकज शर्मा, नितिन वर्मा भोपाल सिंह सैनी, सुरेश चंद सैनी, सोहनलाल सैनी, दिव्या सिंघल, प्रभु नाथ यादव, शुभम सैनी, वीरेंद्र सैनी टीटू, विपिन गर्ग, गौतम कपूर, संजीव सैनी, नितिन अग्रवाल, अनुज सैनी, संदीप चौधरी, वंश शुक्ला, एहसान अली, अनमोल चौधरी, गौतम प्रजापति, वेदपाल चौधरी, विवेक मल्होत्रा, पंकज शर्मा, बृजपाल सिंह, दीपक गर्ग, कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies