News

27-07-2024 08:11:54

आज 27 जुलाई दिन शनिवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

6


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।


वृभ::आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आज किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बने हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।


मिथुन::आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। आज सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। मंदिर या तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।


कर्क::आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा। फिर भी इसका दैनिक कार्यों पर असर नहीं पड़ेगा। कर्ज आपकी चिंता का कारण बन सकता है, इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें।


सिंह::आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा।


कन्या::आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। आज पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा. कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।


तुला::आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। आज किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें। आज भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।


वृश्चिक::आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। धैर्य रखें नहीं तो जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें।


धनु::आज आपका अधिकांश समय आराम में व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यों को बना लेंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सान्निध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना है।


मकर::आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यों पर पानी फेर सकती है। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है। आज दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। आज अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आज आपके कार्य सफल होंगे।


कुंभ::आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिलेगी। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। आज बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी।


मीन::आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आज का दिन अनुकूल है। आज किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें। आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुखी होगा।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies