News

27-07-2024 10:36:34

दरगाह परिसर में रखे दानपात्र के चोरों ने चटकाए ताले-एक हिरासत में....

4

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। देर रात दरगाह साबिर पाक की जामा मस्जिद में रखे दानपत्र के ताले तोड़कर चोरी करने प्रयास किया। दरग़ाह कर्मचारी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा।दरग़ाह प्रबंधन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक कि जामा मस्जिद के सहन में एक दानपत्र रखा हुआ है।जिसमें लोग मस्जिद के लिए दान डालते हैं। शुक्रवार की देर रात को मस्जिद में रखे दानपत्र के ताले तोड़े गए और उसमें चोरी करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कमर्चारियों ने दरगाह परिसर में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस सौंप दिया।पुलिस ने सन्दिग्ध व्यक्ति को हिरासत ले लिया और पूछताछ कर रही है। दरगाह परिसर को रात में साफ सफ़ाई करने के बाद खाली कर सभी दरवाजे बन्द कर दिए जाते है। वही दरगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चोकीदार और पीआरडी के जवानो की ड्यूटी भी लगी हुई है।उसके बावजूद भी चोरी करने का प्रयास किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था होने पर मस्जिद के दानपात्र के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करना और एक संदिग्ध व्यक्ति के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दरगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दरगाह प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेंगी ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।तहरीर के आधार पर जांच की जा रही हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies