News

15-09-2024 12:53:54

भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी के कैंप कार्यालय पर बैठक-सदस्यता अभियान को गति देने पर हुई चर्चा...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। भाजपा पदाधिकारी रुड़की जिले में सदस्यता अभियान को गति देने की तैयारी में जुटे हैं। तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। 


सिविल लाइंस स्थित भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु ने कहा भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और छह वर्ष में पुराने सदस्यों को खत्म कर नए सिरे से सदस्य बनाए जाते है इसी कड़ी में अब नए सदस्य बनाए जा रहे हैं रुड़की जिले में तीन लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है और प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे और लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने कहा सदस्य बनाने के मामले में अभी प्रदेश में रुड़की जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है जल्द ही पहले स्थान पर आएगा। रश्मि चौधरी ने कहा कि घर घर जाकर महिलाओं को पार्टी की नीतियां बताएंगी और उन्हें संगठन से जुड़ने का आह्वान करेंगी। कहा कि भाजपा की नीतियां हर वर्ग हर समाज को साथ लेकर चलने वाली है लोग इस पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सैनी,संजय पाल,दीपक आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies