News

21-09-2024 16:45:05

भाव और विश्वास पक्का हो तो श्री श्याम भक्तो पर करते हैं कृपा:: सत्यकृष्ण....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्याम महोत्सव में दूसरे दिन शाम श्याम कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास ने कहा कि भाव ओर विश्वास पक्का हो तो श्री श्याम भक्तो पर कृपा करते है।

नेहरू स्टेडियम में चल रही श्री श्याम कथा का प्रथम दिन बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित करने के बाद कथा व्यास आचार्य सत्यकृष्ण महाराज ने कहा कि भाव और विश्वास पक्का हो तो श्री श्याम भक्तो पर कृपा करते है। उन्होंने सुनाया पांडव वंश में बाबा श्याम ने बर्बरीक के रूप में अवतार लिया है कथा में पांडव कुल के वीरो के इतिहास के साथ साथ भगवान श्री कृष्ण की अनन्य कृपा का वर्णन किया गया। कथा का महात्मय के साथ साथ बाबा खाटू श्याम जी की कृपा हस्त तले बाबा कर चमत्कारों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम संयोजक और समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में पहली बार हो रही कथा को लेकर श्रद्धालुओ में उत्साह नजर आया है। कहा कि तीन दिनों तक श्याम कथा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर अंजलि सिंघल, उमा अग्रवाल, अंजलि गुप्ता, रीमा बंसल, सोनिका पतराय,अक्षिता शर्मा,आँचल सिंघल, उमा अग्रवाल, रंजना अग्रवाल,पूजा गुप्ता,वर्षा गोयल,अंजली बीकानेर,मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. पवित्रा गोयल,आंचल गोयल, रीता गुप्ता, प्रियंका तायल,राखी सिंघल,विनय गुप्ता अमित सिंघल, सत्येंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,राजेंद्र आहूजा, राकेश गोयल, मोहन बंसल, सुशील शर्मा, रोशन लाल अग्रवाल, मनोज वर्मा,राहुल बंसल, अंकुर गोयल, प्रेमचंद अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, अरविंद कश्यप, दिनेश कुमार तायल, नितिन गोयल,योगेश गुप्ता, विनोद कुमार सैनी, दीपक सैनी, योगेश गोयल, पारस गोयल,राजपाल जैन, अजय अग्रवाल, संदीप गुप्ता, रतन सिंह, सुमित सैनी, विदेश्वर सैनी, गौरव सैनी, विभोर सेठी, दुर्गेश जताना, संजय अग्रवाल, मनीष प्रकाश, बिजेंद्र कुमार, अश्वनी अग्रवाल, विशाल गोयल, आशीष शर्मा, लवनय सिंघल आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies