News

27-09-2024 19:05:24

राज्य जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुमारी फातिमा ने जीता कांस्य पदक-लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने किया स्वागत....

384

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की।‌ नैनीताल में सम्पन्न हुई राज्य जल  क्रीड़ा प्रतियोगिता में रुड़की की कु फातिमा बतूल के कांस्य पदक विजेता बनने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सोलानी नदी पुल के पास स्थित मां गंगा वाटर्स स्पोर्ट्स क्लब रुड़की पहुंच कर लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने विजेता खिलाड़ी फातिमा बतूल को बुकें व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही फातिमा बतूल के कोच अमित कुमार,कोच करणवीर सिंह, फातिमा के पिता सिराज मेहदी का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया। 

इस मौके पर बोलते हुए लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि रुड़की की बेटी फातिमा ने राज्य जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर साबित कर दिया कि खेल में भी बेटियां, बेटों से पीछे नहीं हैं। क्रिकेट में  ऋषभ पंत,आकाश मेघवाल ने डैफ शूटिंग वर्ल्ड प्रतियोगिता में शौर्य सैनी व अभिनव देशवाल ने शिक्षा नगरी रुड़की का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है हमें अपनी खेल प्रतिभाओं उनके कोच व उनके अभिभावकों पर पूरा भरोसा है कि बेटी फातिमा बतूल जैसी ही अन्य प्रतिभाएं रुड़की से देश का नाम रोशन करेंगी।

मां गंगा वाटर्स स्पोर्ट्स क्लब रुड़की से ही निकट भविष्य में रुड़की के खिलाड़ी अनुज चौधरी व अक्षित गौतम को भी लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने माल्यार्पण कर प्रोत्साहित किया।‌

अंत में दोनों कोच ने लोजमो संयोजक सुभाष सैनी का खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु उनका आभार व्यक्त किया।‌

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies