News

28-09-2024 13:58:35

आईआईटी में सेवानिवृत कर्मचारी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन-विभिन्न खेलों में कर्मचारी कर रहे प्रतिभाग....

917


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। सेवानिवृत कर्मचारी स्पोर्ट्स क्लब रुड़की द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।


आईआईटी परिसर स्थित सुभाष चंद्र बोस मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्रीडा संघ के अध्यक्ष  डॉ. नागेन्द्र कुमार ने विशिष्ट अतिथियों के साथ रिबन काट कर संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि खेल हमेशा हमें स्वस्थ रखने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें जोड़ने का काम करते हैं प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय खेल के लिए निकालना चाहिए इससे आपका काम भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर खेल से जुड़े हैं तो किसी भी नशे आदि से दूर रहें क्योंकि खेल के साथ अच्छे खान पान के प्रति भी हम अग्रसर होते हैं। विशिष्ट अतिथि क्रीडा अधिकारी आईआईटी डा. आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि खेल में उम्र नहीं बल्कि जज्बा होना चाहिए आज वर्तमान कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारी अपने काम के साथ खेल को भी समय दे रहे हैं यह बड़ी बात है। पांडेय ने खेल विषय में की गई पीएचडी के अनुभव भी खिलाड़ियों के साथ साझा किए। 

संयुक्त रजिस्टार संजीव जैंथ ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में खेल आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करता है खेल में हार जीत महत्वपूर्ण नहीं बल्कि इसमें भागीदारी अपने आप में बड़ा महत्व रखती है। विशिष्ट अतिथि अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक राजकुमार सिंधु ने खेल आयोजन हेतु समिति को साधुवाद दिया।‌ क्लब के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने बताया कि आने वाले कई दिनों तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारी क्रिकेट, वालीबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिन्टन,टेबल टेनिस,एथलेटिक्स, शतरंज आदि में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मानपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कोच दलजीत सिंह, शिवकुमार सिंह, सेठपाल सिंह, अशोक, सीताराम शर्मा,विजयपाल,प्रकाश,रवि मोहन, सागर गर्ग,लेखराज, प्रदीप सिंह, वरुण त्यागी, अरविंद कपिल,त्रिलोक रावत,राजीव हुड्डा,रजत सिंह आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies