News

02-10-2024 17:48:33

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में वंशिका ने जीता गोल्ड मेडल-क्षेत्र में खुशी का माहौल...

359


दैनिक रुड़की (इकराम अली)::: 

धनौरी। पीजी कॉलेज की बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा वंशिका गोस्वामी ने पाँचवी उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में महिला वर्ग की कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशिका की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वही कॉलेज के सचिव आदेश कुमार सैनी ने कहा कि वंशिका ने गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज के साथ घाड़ क्षेत्र धनौरी का भी नाम रोशन किया है। वंशिका की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित होगी। ये हम सबके लिए बड़ा गर्व का क्षण है। आपको बता दे कि वंशिका ने कुश्ती की शुरुआत 12 वर्ष की आयु से प्रारंभ की थी l पिता सुभाष गिरी के अधूरे स्वप्न को पूरा करने के लिए वंशिका ने इस खेल को चुना था। पूर्व में भी यह 62 किलो भार वर्ग में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पाँचवी रैंक हासिल की थी इसके साथ ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व इनके द्वारा किया गया था। वही वंशिका ने अपनी ट्रेनिंग हनुमान अखाड़ा, रुड़की से ली है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच एवं पिता सहित  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार व समस्त सहायक आचार्यगणों को दिया है। सचिव आदेश कुमार ने वंशिका को अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies