News

09-10-2024 15:41:48

चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि व दशहरा उत्सव....

521


 दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि  व दशहरा उत्सव कार्यक्रम पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा, प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ,व उपप्रधानाचार्या तुलसी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ एक छोटी बच्ची ने अपने मधुर स्वर में सीता चालीसा गाकर किया गया। जिसने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उसके बाद विभिन्न नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नवरात्रि स्पेशल डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ा दिया। अंत में रावण दहन किया गया व बच्चों को बताया गया कि बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। रावण दहन रावण के रूप में बुराइयों के दहन का प्रतीक है। विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा द्वारा बच्चों को सदैव सदगुण अपनाने की प्रेरणा दी गई। सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies