News

10-10-2024 16:08:13

ट्विंकलिंग प्ले स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व-नन्हे मुन्नों ने की रामलीला-रावण का पुतला हुआ दहन...

332


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। टिंवकलिंग स्टार प्ले स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों में सजकर रामलीला की प्रस्तुति दी वहीं रावण का पुतला दहन होने के बाद छोटे-छोटे बच्चे खुशी से झूमते नजर आए। 


रामनगर स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राम लक्ष्मण सीता और रावण के रूप में सजे बच्चों ने रामलीला की सुंदर प्रस्तुति दी बच्चों द्वारा रामायण के कुछ अंश प्रस्तुत किए गए। वहीं राम रावण का युद्ध आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में राम के रूप में सजे बच्चे के द्वारा रावण का पंद्रह फीट ऊंचा पुतला दहन किया गया। जैसे ही पुतला धूं धूं  कर जला तो बच्चे खुशी से झूम उठे और तालियां बजाई। स्कूल प्रबंधक संजीव मेंहदीरत्ता ने कहा कि दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देता है और यह सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति कितना ही बड़ा क्यों न हो जाए उसका घमंड और बुराई उसे खत्म करने का काम करती है। प्रधानाचार्य प्रियंका मेंहदीरत्ता ने कहा कि बच्चों के बीच रामलीला करवाने का उद्देश्य केवल इतना है कि बच्चे अपने संस्कारों को पहचाने और रामायण के पात्रों से प्रेरणा लेकर समाज में एक अच्छा संदेश देने का कार्य करें। रामलीला के पात्रों में दक्ष पिपलानी ने रावण,हार्दिक दलियान राम,सीता की बहने यशस्वी,सीता मानवी,सिमरन आरोही, निया ने अभिनय किया।

डांस मेरे घर राम आए है में अनाया, इनाया, अवनि सैनी, दियांशी , रिद्धि सैनी, मिश्का, आरोही भटनागर ,श्रद्धा सैनी केसरी के लाल अनन्त , सर्वम, नितिका, आदित्य ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एकता सचदेवा, डॉली,मीनू,स्वाति,पूजा,आंचल,सोनिया लखानी,आरती रोहिला, अंजु, राधिका सरोहा,विधि,दीक्षा, सोनिया अरोड़ा,रिंकी, नूपुर,ग्रेसी, सोनिया यादव,यशोदा,पिंकी,परवीन,कमला,लाली आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies