News

10-10-2024 17:07:36

चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि व दशहरा का त्यौहार....

282


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। रामनगर स्थित चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, पोस्टर के माध्यम से नवरात्रि व दशहरा उत्सव मनाया।


चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलग-अलग कक्षाओं में अलग-अलग   प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि व दशहरा उत्सव के मौके पर माता के चित्र, राम रावण के चित्र मनाए। बुधवार को विद्यालय परिसर में कक्षा 1 से III तक के बच्चों ने रावण फेस मास्क बनाया। कक्षा IV से VII तक के बच्चों ने देवी दुर्गा के प्रॉप्स तथा देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का चित्र बनाएं। वहीं कक्षा- VIII और IX के बच्चों ने पोस्टर बनाकर नवरात्रि व दशहरा मनाए जाने के अलग-अलग दृश्यों को दर्शाया। विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा व प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि एक विविधतापूर्ण देश होने के नाते, भारत के विद्यालयों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से, छात्र न केवल त्योहारों के पीछे के महत्व को सीखते हैं, बल्कि वे परंपराओं और संस्कृति को भी अपनाते हैं। दशहरा 10 दिनों तक मनाया जाने वाला एक प्रमुख भारतीय त्योहार है, यह नवरात्रि के अंत का भी प्रतीक है। यह राक्षस रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है, इसलिए यह बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies