News

10-10-2024 18:09:07

ग्रीनवे स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरे का पर्व

967


रुड़की रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। आदर्श नगर स्थित ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज हर्षोल्लास के साथ दशहरे का त्यौहार मनाया गया। जिसके अंतर्गत रावण दहन का आयोजन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे का त्योहार प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी हमेशा की तरह इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या माला चौहान एवं प्रबंधक अशोक चौहान ने कहा कि दशहरे पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए और अपने माता-पिता का कहना मानना चाहिए। श्री राम हमेशा अपने माता-पिता की आज्ञा मानते थे। इसलिए हमें उनके जीवन परिचय से सीख लेनी चाहिए।  इस अवसर पर शिक्षक वर्ग एवं समस्त विद्यार्थियों की मौजूदगी में रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। रावण दहन विद्यालय के प्रबंधक अशोक चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त ग्रीनवे परिवार को दशहरे की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies