News

13-10-2024 12:30:20

16 अक्टूबर को रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा द्वारा दिवाली मेले का आयोजन....

624


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा द्वारा सिविल लाइंस स्थित मिनरल गार्डन में 16 अक्टूबर दिन बुधवार को एक दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है।


रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा के अध्यक्ष रोटेरियन सोहेब मलिक ने बताया कि रोटरी मेले में बच्चों के लिए झूले, व्यापार से संबंधित स्टाल, खानपान से सम्बंधित स्टॉल व अनेक प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे। सोहेब मलिक ने बताया कि क्लब द्वारा यह दूसरा मेला लगाया जा रहा है। दिवाली मेले का उद्घाटन 12 बजे किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

मेला मीडिया प्रभारी रोटेरियन विजय अरोड़ा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दीपावली थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रामायण थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,   दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेले में लकी ड्रा हर दो घण्टे में भी निकाला जाएगा।

इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन नमन बंसल, दीवाली मेला संयोजक ध्रुव सेठी, सह संयोजक गौरव शर्मा, रुचि हांडा, आयुष बाठला, अक़्सा मलिक, सानिया मलिक, आकाश गोयल, माणिक्य वाधवा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies