News

13-10-2024 19:31:31

त्यागी समाज ने किया मेधावी छात्र छात्राओं और वरिष्ठ जनों का सम्मान...

918


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। 

रविवार को बीएसएम इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ अनुराग त्यागी ने युवाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए बताया कि कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा कोई अन्य मार्ग नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसको पाने के लिए खूब मेहनत करें। वहीं उन्होंने बुजुर्गों को समाज की धरोहर बताते हुए कहा कि बड़े बुजुर्गों की देखरेख करना हम सब की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश त्यागी ने समाज को एकजुट करने का आवाहन किया। इस दौरान समिति के संरक्षक जेड त्यागी, एडवोकेट बृजेश त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, गुरुदत्त त्यागी, मुकेश त्यागी, एडवोकेट आदेश त्यागी, संजीव त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, अशोक त्यागी, आलोक त्यागी, अंकुर त्यागी, विकास त्यागी, संदीप त्यागी, नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।

इन्हे किया सम्मानित महेंद्र सिंह त्यागी, धर्मपाल त्यागी, डॉ राजकुमार वत्स, राजेंद्र त्यागी, सीता देवी , सूर्यांश त्यागी, भानु कृष्ण प्रताप, वासु त्यागी, प्रणव त्यागी, हर्षित त्यागी, गौरव त्यागी, खुशी, अवनी, इशिका, तूलिका आदि 75 छात्र-छात्राओं और 6 वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया।



Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies