News

13-10-2024 23:39:08

आज 14अक्टूबर दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए-राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी और ऑफिस में सहयोगियों की मदद से तरक्की के रास्ते खुलेंगे, प्रमोशन की संभावना भी बन रही है। घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताना न भूलें। आपको शाम के वक्‍त कहीं आउटिंग पर जाने का मौका मिल सकता है।


वृष::आज भाग्य का साथ मिलेगा।जिस काम को भी पूरे उत्साह से करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोपहर बाद किसी महत्वपूर्ण काम से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा और दिन खुशी से बीतेगा। आपको फालतू खर्च से बचने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें।


मिथुन::आज का दिन करियर के मामले में सफलता से भरा रहेगा। आज ही फाइनेंस से जुड़े फैसले ले लें क्योंकि आगे आने वाले दो-तीन दिन आपके लिए व्यस्त रहेंगे, इसलिए फालतू के कामों में समय बर्बाद न करें। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। शाम को परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। दिन में आपको ऑफिस में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा।


कर्क::आज का दिन करियर के मामले में सफलता दिलाएगा। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने में बीतेगा और उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का मन बना सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। कारोबार में तेजी बनी रहने से आपको खुशी होगी।


सिंह::आज का दिन लाभ से भरा रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपके टीम वर्क की सराहना करेंगे और हर काम में आपका साथ देंगे, भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े खत्म होंगे। शाम को परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको कहीं से रुका धन मिलने से लाभ होगा।


कन्या::आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपका मन काफी रचनात्मक रहेगा। दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपनी रुचि के कामों को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें तो ज्यादा फायदा होगा। थोड़ा बहुत पैसा कमाने के भी मौके मिलेंगे। पैसों की तंगी आ सकती है लेकिन सूझबूझ से शाम तक यह समस्या भी दूर हो जाएगी। अगर कोई दोस्त उधार मांगता है तो अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से बता दें।


तुला::आज भाग्य आपका साथ दे रहा है। मन में शांति और स्थिरता रहेगी। सफलता मिलेगी और सभी काम बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने कर्मचारियों और सहयोगियों पर नजर रखें, अपने अच्छे व्यवहार से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आपको हर कार्य में भाग्‍य का साथ मिलेगा।


वृश्चिक::आज करियर में भाग्य का साथ मिलेगा, नई योजनाओं पर काम करने में मजा आएगा। अपने विचारों को अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सफलता भी प्राप्‍त होगी। किसी कारणवश शाम के समय आपको कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। हर बार पैसा कमाने और गंवाने की चिंता छोड़कर रिश्तों की अहमियत को भी समझें और परिवार में एकता बनाए रखें।


धनु::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा और भागदौड़ की वजह से सेहत भी बिगड़ सकती है। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा दिखावे की जरूरत नहीं होती है। शाम के समय आपको उपहार और सम्मान मिल सकता है।


मकर::आज आपको करियर के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन का ज्यादातर समय काम और भागदौड़ में बीतेगा लेकिन एक बार जब आप अपने कामों को एक-एक करके निपटाना शुरू कर देंगे तो अंत में बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें, नहीं तो आपको धोखा हो सकता है।


कुंभ::आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। सुबह से ही किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको बिजनस में कोई नई डील मिल सकती है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपका भाग्‍य देगा और योजनाएं सफल होंगी।


मीन::आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा। सुबह जिन बातों को लेकर आप परेशान रहेंगे, दोपहर बाद वही बातें आपको खुशी देंगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बौद्धिक कार्यों का फल शाम तक मिलने लगेगा। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies