News

15-10-2024 14:26:53

न्यू नेहरू नगर सोसाइटी की मासिक बैठक आयोजित-कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा....

560


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। न्यू नेहरू नगर सोसाइटी की मासिक बैठक सोसाइटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता मे नेहरू नगर में स्थित विकास त्यागी के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव एवं प्रयास ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास त्यागी के द्वारा किया गया। बैठक में सभी वक्ताओं ने बिंदुवार अपने अपने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखें। 

अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा हम सभी को त्योहार को आपसी  सद्भावना के साथ मिल जुल कर मनाना चाहिए। त्योहार हमेशा हमें समाज से जोड़ने का काम करते हैं हमारी संस्कृति को आगे बढ़ने का काम करते हैं। यही हमारे त्योहारों का विशेष महत्व है। एसपी सिंह ने कहा दीपावली का पर्व हम सभी के लिए एक विशेष पर्व है।  दीपावली पर रोशनी का अलग महत्व है इसलिए हमें अपनी सोसाइटी की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारी से मिलकर त्योहार से पहले ठीक करा लेनी चाहिए।

कैलाश चंद्र सुंदरयाल ने कहा दीपावली पर बच्चों के द्वारा उत्साह में कई बार पटाखे चलाते वक्त  लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। इससे बचने के लिए बड़ों का दायित्व है कि वह बच्चों के साथ सम्मिलित होकर उनका ध्यान रखे। थोड़ी सावधानी रखकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचकर त्योहार का आनंद लें। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित संरक्षक राजेंद्र पाल खुल्लर, राजपाल सिंह, नरेश चौहान, अशोक कुमार शर्मा, मांगेराम अग्रवाल, कैलाश चंद्र सुंदरयाल, एसपी सिंह, हार्दिक त्यागी, आदि उपस्थित रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies