News

16-10-2024 06:39:38

आज 16 अक्टूबर दिन बुधवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए-राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....

778


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज करियर के मामले में लाभ होगा और आपको जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके सुख में इजाफा होगा और आप जीवन में तरक्‍की करेंगे। संतान पक्ष के करियर को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे और आपका कोई रुका कार्य आसानी से बन सकता है। रात का का समय प्रियजनों के साथ मौज मस्‍ती और आनंद में बीतेगा और आप खुश रहेंगे।


वृष::आज आपको लाभ होगा। आपका दिन आराम के साथ सुख शांति में बीतेगा। आपके द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपके कारोबार में तरक्‍की होने से आपको खुशी होगी। आपको शासन से सम्‍मान और लाभ मिल सकता है और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आपको नए अनुबंधों से लाभ होगा और आपके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और इससे आपका मूड खराब हो सकता है।


मिथुन::आज का दिन हर कार्य को बेहद संभलकर करने वाला है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने का भय है। बेहद सावधान रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल होने पर आपको खुशी होगी।


कर्क::आज आपको करियर के मामले में लाभ होगा। संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार के मामले में आपको लाभ होगा और आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। यात्रा पर जाने से आपके कार्य पूर्ण होंगे और आपके सम्‍मान में इजाफा होगा। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और मन खुश होगा।


सिंह::आज आपको कारोबार में लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ और सम्‍मान मिलेगा और आपके पद प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होने से आपको खुशी होगी। आज आपको किसी कारण से अधिक दौड़भाग करनी पड़ेगी। शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे।


कन्या::आज कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होने से आपके आनंद में वृद्धि होगी। आपके जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।


तुला::आज आपकी सफलता के संयोग बन रहे हैं। आपकी आय में जबर्दस्‍त इजाफा होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में लगने से आपको खुशी होगा और आपके विरोधियों का अंत होगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।


वृश्चिक::आज आपको करियर में सफलता मिलेगी। आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत खराब होने से आपको डॉक्‍टर के पास चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। इसमें आपका काफी धन भी खर्च होगा और कहीं से समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होने से मन प्रसन्‍न होगा।


धनु::आज का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं सामाजिक आयोजन में जाना पड़ सकता है। आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होने से खुशी होगी।


मकर::आज भाग्‍य आपका साथ देगा।  आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आपके अंडर में काम करने वाले कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात में किसी प्रिय अतिथि के आने से आपको खुशी होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।


कुंभ::आज का दिन आपके लिए लाभ से भरा होगा। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति से बचें तो आपका दिन आराम से बीतेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।


मीन::परिवार में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध आज समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आपकी कोई मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री  

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies