News

16-10-2024 11:29:39

एक नवंबर को ही मनाई जाएगी दीपावली....

45


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। नगर के ब्राह्मणों की बैठक मंगलवार को पुरानी तहसील स्थित ज्योतिष गुरुकुलम में हुई। बैठक में आगामी त्योहारों की तिथियों पर पंचांगों के आधार पर चर्चा हुई। वहीं सर्वसम्मति से तय किया गया कि एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाया जाएगा। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद कार्यालय में आचार्य रमेश सेमवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसका संचालन सौरभ भूषण शर्मा ने किया। 31 अक्तूबर को शाम को अमावस्या शुरू होगी। दीपावली वाले दिन शुभ पितरों की पूजा होती है तो वह 31 अक्तूबर को नहीं की जा सकती इसलिए एक नवंबर को दीपावली, 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को हनुमान जयंती और 31 अक्टूबर को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि निर्णय सिंधु धर्म सिंधु मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान आचार्य रोहित शास्त्री, आचार्य सचिन शास्त्री, सचिन शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies