News

17-10-2024 07:22:25

आज 17 अक्टूबर दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए-राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....

940


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन बिल्कुल भी आरामदायक नहीं रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है। अपनी बातचीत के द्वारा उच्च अधिकारियों की सहमति प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आज आप ज्यादा से ज्यादा धन एकत्रित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।


वृष::आज सारा दिन अपने आप को बेहतर साबित करने के प्रयास करते रहेंगे। अपनी छवि को निखारने के लिए भी आज आप जी जान से काम करेंगे। साथ ही अधिकारी वर्ग अपनी बात को स्पष्ट शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास करें। महंगी ब्रांडेड वस्तुओं को खरीदने पर धन खर्च करेंगे ‌।


मिथुन::आज बहुत ही खुशमिजाज तरीके से अपना दिन बिताएंगे। आज आप काम के साथ साथ मौज मस्ती के लिए वक्त निकाल लेंगे। विदेशी संबंध मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें।


कर्क::आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अचानक ही कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। भावनाओं को अपने काम के ऊपर हावी न होने दें। आज आप सभी के सामने अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने में कामयाब रहेंगे। महालक्ष्मी आज आप पर विशेष रूप से मेहरबान रहेंगी।


सिंह::आज थोड़ा सा ध्यान अपने काम पर रखें। नया काम शुरू करने से पहले उसके तकनीकी पहलुओं को गहराई से समझ लेना चाहिए। ऑनलाइन काम करने वाले जातकों को कमीशन के रूप में धन प्राप्ति की संभावना बनी हुई है। यात्रा के प्रोग्राम में कुछ और देरी संभव है।


कन्या::आज सरल तरीके से करने के लिए नई तकनीक को इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका सारा ध्यान नई चीजों में निवेश करने की जगह पुराने सामान को ही उपयोग लायक बनाने पर आपका ध्यान रहेगा।


तुला::आज तरल खाद्य पदार्थ या मेडिसिन बनाने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने कामकाज के बारे में विरोधियों के साथ विचार विमर्श करने से बचे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।


वृश्चिक::आज लाभ की अच्छी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। हालांकि, आज आपको लेनदेन में थोड़ा भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए नगद लेनदेन में सावधानी बरतें। आज आपकी कमाई काफी अच्छा रहने वाली है।


धनु::अपने काम पर ही पूरा फोकस रखें। ऐसा करने से ही आपका दिन आसानी से गुजर जाएगा। दूसरों के काम में बेवजह दखलअंदाजी करने से बचें। उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।


मकर::आज बड़ा धन लाभ मिल सकता है। आज आप जो भी निवेश करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आर्थिक मामलों के समय अनुकूल रहने वाला है।


कुंभ::आज आपका ध्यान सुख समृद्धि बढ़ाने की तरफ रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश भी लाभदायक रहेगा। ऑनलाइन गोल्ड से जुड़ी योजनाओं में धन लगाएंगे।


मीन::आज कला के क्षेत्र से जुड़े हुए जातक परंपरा से हटकर कुछ नया कर दिखाने का प्रयास करेंगे। पुराने मित्रों के साथ लंबी बातचीत कामकाज से जुड़े हुए नए लिंक बनाने में मददगार रहेगी।



ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री  

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies