News

17-10-2024 21:05:55

भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा....

649


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। भगवान वाल्मीकि जयंती पर रामनगर नई बस्ती ऋषि नगर मंदिर समिति की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें झांकियां और बैंड बाजे शामिल रहे।शोभायात्रा को देखने के लिए लोग सड़कों किनारे खड़े रहे। लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसाए।

शोभायात्रा में रामनगर लेबर चौक से होते हुए रामनगर चौक पहुंची। यहां से मकतूलपुरी होते हुए शेर सिंह राणा चौक, पुराना रेलवे रोड, गौशाला चंद्रपुरी से होते हुए अंबर तालाब पहुंची। यहां से नेहरू स्टेडियम पुल से होते हुए नगर निगम चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से वापस रामनगर ऋषि नगर मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। विभिन्न संगठन एवं समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में राधा कृष्ण, भगवान शंकर का नृत्य, अघोरी नृत्य, राम दरबार, भगवान वाल्मीकि झांकी का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
इसके अलावा शोभायात्रा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की झांकी, लव कुश की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। नासिक ढोल, पंजाब व हरियाणा से आए ढोल मास्टरों ने सभी का मनमोह लिया। शोभायात्रा में हाथी, ऊंठ व घोड़े शोभायात्रा में शामिल रहे। इस अवसर समिति के प्रधान अंकित बिरला, संरक्षक विक्की लहरी, कोषाध्यक्ष दीपक टांक, महासचिव मनीष बॉलर, नवीन भारती, अनिल राज, मुकेश लहर, राजकुमार बिरला, अनिल बिरला, सूरज बिरला, मामचंद आदि मौजूद रहे।
Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies