News

18-10-2024 15:44:23

जन समर्पण कल्याण संगठन ट्रस्ट की महिला शाखा द्वारा सुहागिन महिलाओं के लिए लगाया गया मेहंदी शिविर....

549


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। जन समर्पण कल्याण संगठन ट्रस्ट रजिस्टर्ड की ओर से महिला शाखा द्वारा करवा चौथ महोत्सव के उपलक्ष में आज निःशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया। शिविर में सुंदर सुंदर डिजाइन में महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने हाथों में  मेहंदी लगवाई।


अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था समर्पण महिला शाखा की ओर से आज सुहागिन महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया है जिसमें करवा चौथ के मौके पर सुहागन महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई जिसमें शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के मौके पर हाथों में मेहंदी लगाकर सज सावरकर अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।


संगठन की कोषाध्यक्ष बबीता यादव ने बताया की यह शिविर महिलाओं के लिए निशुल्क लगाया गया है। जिसमें महिलाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर डिजाइन में मेहंदी लगाई गई। यह सिविल सुबह 10 बजे से साय 5 बजे तक चला। जिसमें शहर व देहात की सैकड़ो महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाकर लाभ उठाया।

इस अवसर पर संस्था के ओर से प्रीति अग्रवाल, शालू सैनी, रश्मि सैनी, वंदना अग्रवाल, अनुराधा गोयल, उमा त्यागी, शिखा रानी, तमन्ना, राधिका, रीना, प्रियांशी, मीनाक्षी, भावना, गरिमा यादव, आकांक्षा बंसल, स्नेह लता, निशु, मंजू, रजनी गोयल, राधिका त्यागी, प्रीति शर्मा, कोमल चौधरी, स्वाति तोमर, भावना शर्मा, गीता चौहान, पूजा सैनी, मधुबाला, शालिनी जैन, चारु, सावित्री, दामिनी, आकांक्षा आदि सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies