News

19-10-2024 09:01:54

आज 19 अक्टूबर दिन शनिवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए-राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....

806




दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज परिवार की ओर से सहयोग और स्नेह भी मिलेगी। जो लोग आज नौकरी पर जा रहे हैं उनको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कुछ रुचिकर काम करने का मौका मिलेगा जिससे मन आपका प्रसन्न होगा। दिन के दूसरे भाग में आपको सेहत के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए। बिजनेस में आज अच्छी कमाई होगी। शाम का समय परिवार का साथ सुखद बीतेगा।


वृष::आज आप रोमांटिक बने रहेंगे जिससे आपका जीवनसाथी भी आपसे खुश रहेगा। आप आज जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ले सकते हैं। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। आपको आज वस्त्रों और शौक श्रृंगार की वस्तुओं के कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। आपके घर आज मेहमानों का भी आगमन हो सकता है।


मिथुन::आज का दिन अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। आज दोपहर के समय किसी मित्र से मुलाकात होने से मन आपका प्रसन्न होगा। घर में आज उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहेगा। लेकिन आज जीवनसाथी के काम में आपको हस्तक्षेप करने से बचना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ में आज का दिन आपका उत्साहपूर्ण रहेगा। आप आज की शाम प्रेमी के साथ बिताएंगे और एक दूसरे के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।


कर्क::आज आपके अधिकारी आपके काम से प्रभावित और संतुष्ट रहेंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ भी मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज अपने कागजात का ध्यान रखें क्योकि इसकी वजह से आपका कोई काम अटक सकता है अथवा फंस सकता है। ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी।


सिंह::आज अपने कामकाज में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। बिजनेस में संभलकर काम करना होगा, जल्दबाजी से आर्थिक नुकसान हो सकता है। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको आज सतर्क रहना होगा। आपको आज बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आपका प्रेमी नाराज चल रहा है तो आप आज उन्हें मनाने में सफल रहेंगे और आपका रिश्ता मधुर बनेगा। पिता से लाभ मिलेगा।


​कन्या::आपको आज अपने संपर्क और जान पहचान का लाभ मिल सकता है। आज बुद्धि कौशल से भी लाभ पाएंगे। आपके आज कुछ नए संपर्क दोस्त भी बन सकते हैं लेकिन अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको फायदा हो सकता है और आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि वालों का प्रदर्शन बेहतर होगा।


तुला::आज कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम अधिक होगा। आपकी मुलाकात किसी मित्र और रिश्तेदार से हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। वैसे आज आपके लिए सितारे यह भी कहते हैं कि आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर भाई-बहनों के विवाह में बाधा आ रही है तो आज किसी संबंधी और परिचित की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।


वृश्चिक::आज भाग्य आपके साथ रहेगा ऐसे में आप आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। शौक श्रृंगार की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।


धनु::आज शनिवार का दिन सुखद रहेगा। आज पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आपको आज पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।कारोबार में आज कोई अच्छी डील मिलने से आपकी कमाई में वृद्धि होगी। यदि व्यापार में आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था तो आज वह आपको मिल सकता है। महिलाओं को आज सासु मां से कोई गिफ्ट मिल सकता है।


​मकर::आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। भाग्य लाभ दिलाएगा साथ ही आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी सामाजिक और मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपकी जान पहचान का दायरा बढेगा। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लेकिन बच्चों की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। जोखिम वाले काम में सतर्क रहेंगे।


​कुंभ::आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी तो आज दूसरी ओर आपका खर्च भी बढेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी को ना चाहते हुए भी शॉपिंग के लिए लेकर जाना होगा जिससे आपका बजट से बढ़कर धन खर्च हो सकता है। आपको आज कुछ ऐसी भी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आर्थिक लेन देन मे आप आज जल्दबाजी नहीं करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।


​मीन::आज का दिन आपके लिए  मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में आज कमाई ठीक रहेगी लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। किसी सहयोग और सहकर्मी के व्यवहार से आपको आज परेशानी हो सकती है। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका सुखद रहने वाला है। 


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री  

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies