News

20-10-2024 18:52:22

प्रेम मंदिर में महिला मंडल ने किया करवा चौथ पूजन...

452


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। प्रेम मंदिर महिला मंडल द्वारा करवा चौथ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर कथा सुनी।


श्री जीवन मुक्त प्रेम मंदिर सिविल लाइन में करवा चौथ के अवसर पर सभी महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी। इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पंडित डिंपल द्वारा सभी महिला व सुहागन को करवा चौथ की कथा सुनाई गई। महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। सभी महिलाएं सज धज कर मंदिर में पहुंची और अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करते हुए इस कथा को सुना। इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारी में विनोद सचदेवा, सुरेंद्र मेहंदीरत्ता,राजेश नरूला,हरीश आहूजा,पंडित नरेंद्र शर्मा, गगन आहूजा,वंदना नरूला,वर्षा सचदेवा,आंचल सचदेवा,आशा आहूजा,रीमा आहूजा, भारती आहूजा, टीका शर्मा, शालू पाहुजा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies