News

20-10-2024 22:34:47

महिलाओं ने चांद के दर्शन कर खोला करवा चौथ का व्रत....

965

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)/::


रुड़की। चांद के दर्शन कर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत खोला। इस दौरान कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। चंद्रमा की पूजा के लिए महिलाएं छतों पर नजर आई। 



रुड़की में आज पूरे दिन करवा चौथ पर्व की धूम रही। महिलाओं ने भूखा प्यासा रहकर अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। दिन में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा कथा सुनने के बाद पूजा अर्चना की गई। वहीं सूर्यास्त के साथ चंद्रमा का इंतजार बेसबरी के साथ होने लगा। लोग बार बार छतों के चक्कर काटकर चांद निकलने का इंतजार करते नजर आए। करीब सवा आठ बजे चांद नजर आया तो कई स्थानों पर आतिशबाजी शुरू हो गई। महिलाओं ने छतों पर जाकर पूजा अर्चना कर चंद्रमा की पूजा की और पतियों ने पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं और आगामी पर्वों पर भी नगर में सुख शांति की प्रार्थना की। इसके साथ ही सचिन गुप्ता, संजीव मेंहदीरत्ता आदि ने सभी को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies