News

21-10-2024 19:28:13

हज यात्रा के लिए प्रथम किस्त जमा करने की तिथि बढ़ी-सर्कुलर जारी...

296


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर हज के लिए प्रथम किस्त जमा करने की तिथि 21 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की है। जिससे हज यात्रा पर जाने वाले हज आवेदकों को राहत दी गई है।


उत्तराखंड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मौ. अहसान की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि उत्तराखंड से हज यात्रा पर जाने के लिए 1001 हज यात्रियों का चयन किया गया है। जिसमे चयनित हज यात्रियों को पहली किस्त 1 लाख 33 हजार 300 रुपये  21 अक्टूबर 2024 तक जमा करानी थी। जिसको उत्तराखंड हज समिति अध्यक्ष ख़तीब अहमद के प्रयास से अब  31 अक्टूबर 2024 कर दिया सभी चयनित आवेदक 31 अक्टूबर 2024 तक स्टेट बैंक/यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा एवं ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जमा कर सकते है। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज हज फर्म की हार्ड कॉपी फोटो चिपका हुआ, डिक्लेरेशन कार्ड कॉपी,मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट जो हज कमेटी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध हो, प्रथम किस्त की ऑनलाइन / ऑफलाइन पे स्लिप, कवर हेड की कैंसिल चेक/ बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट के फ्रंट और बैक पेज की कॉपी, आधार कार्ड व पैन कार्ड की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो रंगीन और सभी चयनित हज आवेदकों की ओरिजिनल पासपोर्ट को उत्तराखंड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर में अतिशिघ्र जमा कराना अनिवार्य है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies