दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने बताया कि 12 और 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से न्यू नेहरू नगर, गांधीनगर रोड, भूमिया खेड़ा स्थित प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय पर दो दिवसीय कपड़े वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर ने कहा कि प्रयास फाउंडेशन के माध्यम से ट्रस्ट को अपने यूजलेस कपड़ों को दान करने की अपील की गई थी। जिसके चलते ट्रस्ट के पास कई सहयोगी साथियों के द्वारा कपड़ों का डोनेशन किया गया है और लगभग 200 जोड़ी कपड़े ट्रस्ट के कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। ट्रस्ट के सदस्य हार्दिक त्यागी ने कहा कि प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा लगातार जनहित के लिए कार्य करने का प्रयास होता रहा है। इसी क्रम में प्रयास फाउंडेशन के द्वारा इन कपड़ों को उन व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा जिनको इनकी वास्तव में जरूरत है।
सहयोगी दान दाता साथियों में मुख्य रूप से राजवीर त्यागी, विक्रांत पुंडीर, सुभाष सक्सेना, जसवीर फौजी, पंकज त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, बीके सिंगल, सहदेव त्यागी, धीरज त्यागी, संतोष कुमार राय आदि का सहयोग प्राप्त हुआ है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies