News

17-12-2024 20:45:29

राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में स्पर्श गंगाा दिवस पर निकाली जागरूकता रैली....

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में स्पर्श गंगाा दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्पर्श गंगा दिवस के अन्तर्गत जागरुकता रैली निकाली गई एवं महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयं सेवियो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अलीशा तृतीय स्थान प्राची द्वितीय स्थान एवं प्रिया त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ततपश्चात् महाविद्यालय में उपस्थिति अतिथि स्वरुप डॉ० अनिल शर्मा जी बी०एस०एम० कॉलेज रुड़की ने स्वयं सेवियो को गंगा स्पर्श के विषय में बताते हुए कहा कि गंगा जल मात्र जल नहीं है बल्कि वह हमे रोजगार भी प्रदान भी करती है। जिससे हमारी जीविका चलती है। इसके बाद डॉ० अनुराग ने गंगा स्पर्श के विषय में स्वयं सेवियो को समझाते हुए कहा कि जल ही जीवन है। और हमे हमेशा गंगा मईया को साफ-सुथरा रखना चाहिए। उसमें हमे किसी भी प्रकार का कूड़ा प्रवाहित नहीं करना चाहिए। डॉ० राम भरोसे ने स्वयं सेवियो को स्पर्श गंगा दिवस की प्रेरणात्मक जानकारी दी। तत्पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि गंगा मईया साक्षात ईश्वर है, पहले गंगा मईया का फैलाव अधिक था परन्तु पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरुकाता की कमी के कारण गंगा ने अपने आप को संकुचित कर लिया है। हमे अब जागना है, ताकि गंगे माँ अपने वास्तविक स्वरुप में आ जाये। तत्पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वयं सेवियो को स्पर्श गंगा दिवस की बधाई दी और उन्हे गंगा मईया की साफ-सफाई के लिय जागरुक किया। इस मौके पर डा० तीर्थ प्रकाश सुधांशु वत्स बी०एस०एम० कॉलेज गीता जोशी एवं रोहित आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies