दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। ट्विंकलिंग स्टार पब्लिक स्कूल में तुलसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने तुलसी से संबंधित कविताएं प्रस्तुत की। इसके साथ ही शिक्षिकाओं ने घर में तुलसी का महत्व बताया।
रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम बच्चों ने तुलसी पूजन किया। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ कर उनकी स्तुति की। कार्यक्रम स्कूल निदेशक संजीव मेंहदीरत्ता ने बच्चों को बताया कि तुलसी मात्र एक पौधा नही बल्कि इस पृथ्वी के महत्वपूर्ण अंगों में एक है जो कि औषधीय तत्वों से भरपूर है। वेद पुराणों में भी तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है। प्रधानाचार्य प्रियंका मेंहदीरत्ता ने बताया कि तुलसी की पूजा हर घर में की जाती है और मां का दर्जा दिया गया है। कार्यक्रम में बच्चों ने तुलसी के ऊपर बनाई गई कविताओं की प्रस्तुति दी इसके साथ ही शिक्षिकाओं ने धार्मिक गीत और भजन सुनाए। कार्यक्रम में एकता सचदेवा, डॉली, मीनू, स्वाति,पूजा,आंचल सोनिया लखानी, आरती, रोहिला,अंजु,राधिका,सरोहा, विधि,दीक्षा,सोनिया अरोड़ा रिंकी, नूपुर, ग्रेसी,सोनिया यादव,यशोदा, पिंकी, परवीन, कमला, लाली आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies