News

02-01-2025 23:02:53

आज 3 जनवरी दिन शुक्रवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-आचार्य रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज कार्यस्थल पर आपको अपने विचार खुलकर रखने की जरूरत है। अगर आप बात को खुलकर नहीं रखते हैं तो आपको किसी चीज के नुकसान होने की संभावना है। वहीं आज आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण करने का प्रयास करें। जीवनसाथी आज आपसे किसी चीज को लेकर बिगड़ सकता है लेकिन बाद में समय देने पर काफी खुश रह सकता है। धन को लेकर कार्य करने की जरूरत है।


वृष::आज आप को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। लंबे समय जो काम अधूरा है, वह पूरा होने की संभावना है। आज आपके काफी पुराने मित्र आपके घर पर आ सकते हैं। शिक्षा को लेकर आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। अगर कोई परीक्षा परिणाम आने वाला है तो वह आपके फेवर में रह सकता है। किसी से बेवजह विवाद से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए।


मिथुन::आज आपके अंदर किसी बात को लेकर निगेटिविटी आ सकती है। लेकिन आपका मजाकिया अंदाज आज सबको खुश रखने का प्रयास करेगा। कोई वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी तारीफ कर सकता है। धन को लेकर दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी से भी अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन लाभदायक रहने वाला है।


कर्क::आज कोई आपको बुरी खबर मिल सकती है। जिसकी वजह से आप तनाव में आ सकते हैं लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है। शाम के समय से सब ठीक होने लगेगा। वहीं पर आज आपका चुप ही रहना बेहतर रहेगा। वरना आपको अपनी वाणी को लेकर पछतावा करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान पर लापरवाही से बचें।


सिंह::आज का दिन काफी अच्छा गुजरने की संभावना है। दिन खुशनुमा बना रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में संकोच करने से बचें। नहीं तो आपको बाद में नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज आप आर्थिक संकट में भी पड़ सकते हैं। इससे निपटने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। कोई मित्र आपसे मुलाकात कर सकता है।


कन्या::आज आपके साथ कुछ दिलचस्प कहानी होने की संभावना है। आप अपने पसंदीदा काम को करने का आज प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर आज घर पर कुछ चर्चा हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपके लिए आज का दिन कुछ खुशखबरी भी ला सकता है। कहीं से आज आपका रुका हुआ धन निकलने की संभावना है।


तुला::आज आपका दिन दोस्तों और परिवारों के साथ बीत सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन बेहतर गुजरेगा। कार्यस्थल पर दिन सामान्य बीत सकता है। दिन में कहीं लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। स्वास्थ्य खुशनुमा बीतेगा।


वृश्चिक::आज आपके कार्यों को लेकर कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी सराहना कर सकता है। वहीं पर आज आपका कोई भरोसेमंद आदमी विश्वासघात कर सकता है, उससे सतर्क रहने का प्रयास करें। कोई भी कार्य करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। काफी दिनों से आप काम की व्यस्तता के बीच आराम नहीं किए तो आज आराम करने का प्रयास करें। धन का आगमन होने की संभावना है।


धनु::आप लंबे समय से जिस कार्य को करने का प्रयास कर रहे थे तो वह आज पूरा होने की संभावना है। आर्थिक समस्या से आज निजात मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्लान बना पाएंगे। जो आपको आगे चलकर लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बिताने का प्रयास करें।


मकर::आज से आप नई परियोजनाओं के साथ कार्य करने की शुरुआत कर सकते हैं। कार्य को लेकर आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपका कोई प्रिय आज घर में सरप्राइज दे सकता है। इसलिए घर में भी काफी खुशनुमा माहौल बना रहेगा।


कुंभ::आज आपका व्यवसाय को लेकर दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप सुख के साधनों में उपयोग होने वाली चीजें खरीद सकते हैं। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दिन को न्ज्वॉय करने का प्रयास करें। कोई दोस्त आज आपके घर पर आगमन कर सकता है।


मीन::आज आपका दिन प्रसन्नता के साथ बीत सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दिन में पेट संबंधित कोई समस्या हो सकती है। विवाद से बचें। शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। घर, वाहन की खरीदारी आज हो सकती है। योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत है। पहले से दिन आज का काफी अच्छा बीतेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies