दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। शहर में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पुरब पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें दिखाए गए हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
गुरु गोविंद सिंह साहब के प्रकाश पुरब को लेकर शुक्रवार को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी व समूह साध संगत के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा बीटी गंज में आयोजित नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री कलगीधर रामनगर से शुरू होकर नगर कीर्तन रामनगर चौक, गुरुद्वारा श्री सुखदेव नगर, आजाद नगर, बीएसएम तिराहा, चंद्रपुरी, सब्जी मंडी सिविल लाइन होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बीटी गंज पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का शहर की विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में दिखाए गए हैरतअंगेज कारनामे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान अमरजीत सिंह, जसमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, रविंदर जीत सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, कमलजीत सिंह, फतेह सिंह, मनजीत सिंह, सतपाल सिंह, सतवीर सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies